Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / नायब सिंह सैनी के हरियाणा मुख्यमंत्री बनने पर आतिशबाजी कर किया मिठाई वितरण

,

नायब सिंह सैनी के हरियाणा मुख्यमंत्री बनने पर आतिशबाजी कर किया मिठाई वितरण

झुंझुनू, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री बनने के उपलक्ष पर भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई और मिठाई का वितरण किया गया। नरसी के टीले पर स्थित राजघराना रिसोर्ट में स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपचार प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा नेता डा कमल चंद सैनी, प्रधानमंत्री जन जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुमार सैनी, पार्षद बुधराम सैनी, भाजपा जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, जगदीश जी सैनी,राष्ट्रीय सैनी सभा अध्यक्ष अजय सैनी, झुन्झुनू मंडल उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, संदीप सैनी, लालचंद सैनी, पंकज टेलर, ज्योतिप्रकाश सैनी, पार्षद विजय सैनी, मनोज सैनी, मनीष सैनी, ताराचंद सैनी मक्खन सैनी, ख्याली राम कुमावत, सुनील प्रधान कपिल सोनी कपिल सोनी, रविकांत सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur