Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / फायरिंग के आरोपियों का दो दिन का रिमांड पूर्ण

फायरिंग के आरोपियों का दो दिन का रिमांड पूर्ण

सूरजगढ़ से दो अपराध समाचार

-फायरिंग के आरोपियों को दो दिन का रिमांड पूर्ण
सूरजगढ़ [के के गाँधी ] कासनी गांव में हुई फायरिंग के मामले पुलिस द्वारा गुरुवार को गिरफ्तार किये गए आरोपी सेवानिवृत फौजी दीपक जाट व अतुल जाट को रविवार को जेल भेज दिया गया है। एसएचओ विरेंद्र ने बताया की कासनी गांव में हुई फायरिंग के मामले में रिमांड पर चल रहे दीपक जाट व अतुल का रिमांड पूरा होने पर रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

-मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
सूरजगढ़ [के के गाँधी ] अगवाना कलां गांव में पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ व पति के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया है। एसएचओ विरेंद्र सिंह ने बताया अगवाना कलां के संदीप यादव को मारपीट व महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ गांव की एक महिला ने 17 अक्टूबर को घर में घुसकर छेड़छाड़ करने व उसके पति के साथ कुल्हाड़ी से मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur