Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा के जन आक्रोश रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

,

भाजपा के जन आक्रोश रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

परम वीर चक्र विजेता शहीद पीरु सिंह की स्टेच्यू से

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने वाले रथों को शुक्रवार दोपहर एक बजे परम वीर चक्र विजेता शहीद पीरु सिंह की स्टेच्यू से भा ज पा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया, सांसद नरेन्द्र कुमार एवं विधायक सुभाष पूनिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।भा ज पा के जन आक्रोश अभियान के मिडिया प्रभारी कमलकांत शर्मा ने बताया कि आज जिला स्तर पर रथों की लांचिंग के बाद उन्हें अलग-अलग विधानसभाओं के लिए रवाना किया गया जिन्हें 3 एवं 4 दिसम्बर को क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि अपने -अपने विधानसभा क्षेत्रों से रवाना करेंगे। रथों को रवाना करने से पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भा ज पा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने कहा कि कांग्रेस के जंगलराज, भ्रष्टाचार और कुशासन का आलम यह है कि हमारे धार्मिक आस्थाओं के केन्द्रों को ढहाए जा रहे तथा सरकारी एंबुलेंस में ईंधन के अभाव में लोगों की मौतें हो रही है ऐसी निकम्मी सरकार से राज्य की जनता पूरी तरह से तंग आ चुकी है। वह राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस चुकी है। सभा को सम्बोधित करते हुए सांसद नरेन्द्र कुमार ने कहा कि राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है तथा जब से सरकार बनी है तभी से राज्य में सत्ता के दो केंद्र बने हुए जिसके कारण राज्य का विकास ठप्प हो गया है। सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के समय एक महीने से भी अधिक समय पूरी सरकार पांच सितारा होटलों में क़ैद रही तथा राज्य की जनता को मरने के लिए अपने हाल पर छोड़ दिया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वभर पूनिया, सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमेंद्र चारण, विकास शर्मा, बनवारी लाल सैनी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांबू , प्यारे लाल ढूकिया, सुशीला सीगडा, पूर्व प्रधान नीता यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।इस दौरान जिला महामंत्री राजेश दहिया, जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष सुनील लाम्बा, शेर सिंह निर्वाण, जिला मंत्री महेंद्र चंदवा, रामस्वरूप सैनी,रिशाल कंवर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज सयोराण ,एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष दलीप मीणा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सेवाराम गुप्ता, उधोग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद झाझडिया, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दलीप स्वामी, पूर्व प्रधान गिरधारी खीचड़, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, नवलगढ़ विधानसभा संयोजक सुभाष लांबा, उदयपुरवाटी विधानसभा संयोजक सतपाल मालविया, बालाजी मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत, मंडावा मंडल अध्यक्ष मोहन लाल सैनी, झुंझुनूं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बहादुर स्वामी, देवरोड़ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र नेहरा, मुकुंदगढ़ मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, नवलगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश सैनी, खेतड़ी शहर मंडल संयोजक विद्याधर सैनी, पार्षद बुधराम सैनी,रवि सैनी, पूर्व जिला महामंत्री राजेश बाबल,जिला परिषद सदस्य अजय भालोठिया, बीरबल गोदारा, मंजू चौहान, सावित्री सैनी, ममता शर्मा, बिमला चौधरी, मंजू कुलहरि,अरुणा सिहाग, कुसुम राणासरिया,सरोज झाझडिया, दलीप सैनी, सोशल मीडिया जिला संयोजक सुभाष सैनी आदि कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur