Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं जिला हेडक्वार्टर पर महात्मा ज्योतिबा फूलें की प्रतिमा स्थापित कर जल्द बनेगा फूलें स्मारक – पार्षद सैनी

झुंझुनूं जिला हेडक्वार्टर पर महात्मा ज्योतिबा फूलें की प्रतिमा स्थापित कर जल्द बनेगा फूलें स्मारक – पार्षद सैनी

झुंझुनू, आज आदर्श नगर मे आयोजित लोकार्पण समारोह मे सैनी समाज विधानसभा क्षेत्र झुंझुनूं ने पार्षद प्रदीप कुमार सैनी के नेतृत्व मे महात्मा ज्योतिबा फूलें के फ्लैक्स पर समाज बंधुओ के हस्ताक्षर सहित भेंट कर झुंझुनूं जिला हेडक्वार्टर पर महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पार्षद प्रदीप कुमार सैनी ने बताया की मंत्री ओला ने कहां की मैनें आपकी ये मांग पहले ही मान ली है। पार्षद प्रदीप कुमार सैनी ने बताया की मंत्री ओला ने कहां की इसमें कुछ स्वीकृति लेनी होती है जो जल्द लेकर आपकी मांग पुरी की जायेगीं।जिस पर पार्षद प्रदीप कुमार सैनी ने कहां की हमें मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला पर पुर्ण विश्वास हैं अब झुंझुनूं जिला हेडक्वार्टर पर फूलें प्रतिमा स्थापित होकर रहेगीं।

ज्ञापन देने वालों मे पुर्व सरपंच मदनलाल सैनी,पुर्व प.स सदस्य लालचंद सैनी,उपसंरपच दयानंद सैनी,महावीर सैनी,महात्मा ज्योतिबा फूलें विचार मंच बगड़ के अध्यक्ष सतीश सैनी,प्रवक्ता राकेश जमालपुरिया, संरक्षक रामनिवास सैनी नेताजी,राजेश बैक ऑफ बैडोदा, सुभाष सैनी,रणधीर सैनी,रामवतार सैनी,सांवरमल सैनी,दाताराम सैनी,ओमप्रकाश सैनी,विजेन्द्र सैनी,रामधारी सैनी,गीरधारी लाल सैनी, नरसाराम सैनी सहित सैनी समाज बंधु मौजूद रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur