Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू के एक वार्ड में पिछले 10 दिनों से रात्रि के समय अज्ञात लोग मचा रहे हैं उत्पात

,

झुंझुनू के एक वार्ड में पिछले 10 दिनों से रात्रि के समय अज्ञात लोग मचा रहे हैं उत्पात

वार्ड नंबर 42 गोपीनाथ मंदिर के आसपास की है घटना

झुंझुनू, शहर के वार्ड नंबर 42 में स्थित गोपीनाथ मंदिर के पास अज्ञात लोग पिछले 10 दिनों से लगातार रात्रि के समय 12: 00 – 1:00 बजे के बीच लोगों के गेट के पत्थर मारकर भाग जाते हैं। जब घरों के बाहर निकल कर लोग देखते हैं तब वहां से वे लोग भाग जाते हैं और कोई दिखाई नहीं देता। ऐसी ही घटना 2 अप्रैल की रात्रि को देखने को मिली। बरसाती नाले को भी पत्थर मार कर तोड़ दिया गया। बाहर निकल कर देखने पर कोई नहीं दिखाई देता और वे लोग भाग जाते हैं। घटना रात्रि के समय महेंद्र सिंह के मुख्य गेट पर पत्थर मारने की है। रात्रि की इस घटना की जानकारी उन्होंने सुबह उठकर पूर्व पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह खिंची को दी। पूर्व पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह खिंची ने वार्ड नंबर 42 गोपीनाथ मंदिर के आसपास एरिया में प्रशासन से रात्रि के समय गस्त बढ़ाने की मांग की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur