Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कोचिंग गार्ड की सड़क हादसे में मौत के बाद मचे बवाल में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की एंट्री

, ,

कोचिंग गार्ड की सड़क हादसे में मौत के बाद मचे बवाल में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की एंट्री

पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने दी जानकारी

सीकर/झुंझुनू, कोचिंग गार्ड की सड़क हादसे में मौत के बाद मचे बवाल में अब पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की एंट्री भी होगी। पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने सोशल मिडिया पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया की वे जयपुर से प्रस्थान कर आकाश एकेडमी पहुचेगे। बता दे कि सीकर में रविवार रात को पिपराली रोड पर एक सड़क हादसे में आकाश मेडिकल आईआईटी-जेईई फाउंडेशन यूनिट में कार्यरत गार्ड सज्जन सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। कोचिंग प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की। परिजनों ने पहले एसके अस्पताल और फिर कोचिंग के सामने धरना शुरू कर दिया। तारपुरा निवासी राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया- उनका चचेरा भाई सज्जन सिंह पिछले दो-तीन साल से कोचिंग में गार्ड की नौकरी कर रहा था। रविवार रात वह ड्यूटी पर आया और रजिस्टर में हाजिरी दर्ज की। आरोप है कि कोचिंग स्टाफ ने सज्जन सिंह को किसी काम से बाहर भेजा। काम पूरा कर लौटते समय कोचिंग के गेट के सामने एक कार ने उसे टक्कर मार दी जिसके बाद चालक फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल सज्जन को एसके अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि कोचिंग के काम के कारण सज्जन सिंह बाहर गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। राजेंद्र सिंह ने कहा- कोचिंग प्रशासन इस हादसे का जिम्मेदार है। उन्हें मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देना चाहिए। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने कल दिनभर एसके अस्पताल में विरोध-प्रदर्शन किया, लेकिन न तो कोचिंग प्रशासन और न ही जिला प्रशासन ने उनसे बात की। इसके बाद परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया और कोचिंग के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश की जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur