Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर की मांग

,

पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर की मांग

एनएच 58 पर अडरपास बनाने की मांग

झुंझुनू, पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर एनएच 58 पर अडरपास बनाने की मांग की है। पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने पत्र में लिखा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र झुन्झुनू के विधानसभा फतेहपुर जिला सीकर में आने वाले गॉव खुड़ी में से होते हुए एनएच 58 गुजरता है। इस ग्राम के अधिकांश खेत व पुराना तालाब सड़क के दूसरी तरफ आते है जिससे एनएच से गुजरते समय पशुधन तथा जन हानि की आंशका बनी रहती है। कुछ समय पूर्व यहां एक दुर्घटना में चार लोगो की अकाल मृत्यु हो चुकी है। पूर्व सांसद ने ग्राम खुडी में एक सड़क अडरपास बनाने की स्वीकृती प्रदान करने की मांग सड़क परिवहन मंत्री से की है। पत्र में पूर्व सांसद ने सड़क परिवहन मंत्री के कार्य करने की क्षमता और देश के निर्माण के लिए सदैव प्रयासरत रहने की प्रशंसा भी की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur