Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / प्रत्येक बूथ तक हो स्थापना दिवस के कार्यक्रम- राजेंद्र गहलोत

,

प्रत्येक बूथ तक हो स्थापना दिवस के कार्यक्रम- राजेंद्र गहलोत

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस सप्ताह समारोह को लेकर कार्यक्रम के संभाग प्रभारी पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र कुमार गहलोत ने झुंझुनू सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी ने की। राजेंद्र कुमार गहलोत ने कार्यकर्ताओं को पार्टी स्थापना सेवा सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए पूर्व में किए हुए कार्यक्रमों का फीडबैक भी लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम करने के निर्देश भी दिए । भाजपा ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने स्वागत भाषण में 6 अप्रेल से लगातार जिला भाजपा द्वारा किए गए कार्यक्रमों की जानकारी रखी। विधायक राजेंद्र भाम्भू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है । आज मोदी की कार्यशैली से भारत ने विश्व में नाम कमाया है । कार्यक्रम जिला संयोजक प्यारेलाल ढुकिया ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी । धन्यवाद ज्ञापित नगर मण्डल अध्यक्ष एव जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने किया । इस अवसर पर जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशीला सीगड़ा , शेर सिंह निरवान , जिला मंत्री महेंद्र चंदवा ,सुनीता स्वामी ,सोशल मीडिया जिला संयोजक पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सावित्री सैनी ,एस सी मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरीश गोयल, भाजपा नगर उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी ,जगदीश गोस्वामी ,मुकेश पातुसारी, महेश जीनगर, बाबूलाल माहिच सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur