Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया

स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया

सूरजगढ़, काजड़ा में आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में सरपंच मंजु तंवर के नेतृत्व में देश की प्रथम महिला राज्यपाल, महिलाओं व नागरिक अधिकारों की समर्थक क्रांतिकारी महिला, संविधान सभा की सदस्य, 1925 में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय राजनीतिज्ञ, प्रखर वक्ता, महात्मा गांधी के साथ ऐतिहासिक दांडी यात्रा व स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महान स्वतंत्रता सेनानी, सुप्रसिद्ध कवयित्री भारत कोकिला सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सरोजिनी नायडू के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए स्वाधीनता आंदोलन और राष्ट्र के निर्माण में उनके योगदान को याद किया। सरपंच मंजु तंवर व आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने कहा- भारत में सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। वह एक प्रतिभाशाली राष्ट्रीय नेता, एक स्वतंत्रता सेनानी और एक प्रसिद्ध कवयित्री थीं। उन्हें ‘भारत कोकिला’ के नाम से जाना जाता था। 1914 में, सरोजिनी नायडू की पहली मुलाकात महात्मा गांधी से हुई और उन्होंने खुद को राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। अपनी पढ़ाई के दौरान, वह राष्ट्रीय आंदोलन में शामिल हो गई। उन्हें महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू सहित सभी प्रमुख नेताओं का सम्मान और विश्वास हासिल था, जो उनकी नेतृत्व क्षमताओं के कायल थे। सरोजिनी नायडू की जयंती को भारतीय महिलाओं और जीवन के हर क्षेत्र में राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करने के लिए चुना गया था। देश की आजादी के बाद सरोजिनी नायडू को पहली महिला राज्यपाल बनने के गौरव प्राप्त हुआ। ऐसी महान विभूति को आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार नमन करता है। इस अवसर पर शिक्षाविद् मनजीत सिंह तंवर, रायसिंह शेखावत, मंजू तंवर, पूजा स्वामी, धर्मपाल गांधी, प्रताप सिंह तंवर, धर्मेंद्र शेखावत, अशोक कुमावत, अनिल जांगिड़ आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur