Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 29 अगस्त से 1 सितंबर तक शारीरिक शिक्षक को निर्वाचन के कार्य से किया मुक्त

29 अगस्त से 1 सितंबर तक शारीरिक शिक्षक को निर्वाचन के कार्य से किया मुक्त

ग्रामीण ओलंपिक महोत्सव का होगा आयोजन

झुंझुनू, जिले में 29 अगस्त से 1 सितंबर तक ग्रामीण ओलंपिक महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने निर्देश दिए हैं कि इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी जो कि शारीरिक शिक्षक है उनको 29 अगस्त से 1 सितंबर तक के लिए आधार संग्रहण अभियान एवं घर-घर सत्यापन सर्वे से मुक्त किया गया है यहां यह उल्लेखनीय है कि उक्त शारीरिक शिक्षकों को बी०एल०ओ० के दायित्व से कार्यमुक्त नहीं किया गया है, उन्हें केवल 29 अगस्त से 1 सितंबर तक के लिए निर्वाचन कार्य से मुक्त रखा गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur