Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गाडाखेडा टोलबूथ पर पिस्तोल की नोक पर लूट।

गाडाखेडा टोलबूथ पर पिस्तोल की नोक पर लूट।

सिंघाना थाने के अन्तर्गत आने वाले गाडाखेडा टोलबूथ पर शनिवार रात्रि के बारह बजे बाद तीन नकाबपोश लूटेरों ने पिस्तोल की नोक पर लूट को अंजाम दे दिया। प्राप्त समाचार के अनुसार गाडाखेडा टोलबूथ पर चिडावा की तरफ से आई एक गाडी से तीन नकाबपोश लूटेरों ने टोलबूथ के केबिन मे प्रवेश किया तथा उपस्थित कर्मचारियों को पिस्तोल दिखाकर काउन्टर मे रखा हुई नकदी लेकर फरार हो गए। टोलबूथ संचालक के अनुसार नकदी राशि पचास हजार के आस पास होनी चाहिए। जिसकी अब जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस ने पहुचकर घटना की जांच की तथा सीसीटीवी मे कैद हुए विडियो को खंगाला जा रहा है। पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ जांच मे जुट गयी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur