Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गाड़ी चालक से मारपीट कर रूपए व सोने की चैन छीनी

गाड़ी चालक से मारपीट कर रूपए व सोने की चैन छीनी

सिंघाना [के के गाँधी ] थाने में एक व्यक्ति ने मारपीट कर रूपए व सोने की चैन छिनने का मामला दर्ज करवाया है। एचसी सत्यवीर ने बताया कि राजकुमार पुत्र रामनिवास निवासी रसूलपुर अहीरान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि गुरूवार को वह अपने साथियों संदीप, अनिल व सतीश के साथ कलगांव शादी में शामिल होकर वापिस गांव आ रहा था रात करीब 12 बजे जब बोहरा वाला कुआं के पास पहुंचे तो एक स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी व बाईक चालक ने हमारा रास्ता रोक लिया। गाड़ी में सवार अमित पुत्र जगदेव यादव, योगी निवासी सहड़ व उनके साथ आए सात-आठ अन्य लोगों ने मुझे गाड़ी से उतारकर हॉकी व धारदार हथियार से मारपीट शुरू कर दी जिससे मुझे गंभीर चोटें आई इस दौरान वो मेरे गले से सोने की चैन व जेब में रखे बीस हजार रूपए निकाल ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur