Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गजेंद्र शर्मा का RAS में चयन होने पर सूरजगढ़ में किया सम्मान

गजेंद्र शर्मा का RAS में चयन होने पर सूरजगढ़ में किया सम्मान

सूरजगढ़, आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यालय सूरजगढ़ में RAS गजेंद्र शर्मा के सम्मान में सेवाराम गुप्ता की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि सूरजगढ़ निवासी गजेंद्र शर्मा का अभी हाल ही में राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ है। गजेंद्र शर्मा भूतपूर्व सैनिक हैं, उन्होंने सामान्य श्रेणी में 81वीं रैंक हासिल की है। आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यालय में आरएएस गजेंद्र शर्मा को पुष्पमाला व साफा पहनाकर और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया। जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष सेवाराम गुप्ता ने गजेंद्र शर्मा को सम्मानित करते हुए कहा- हमारे शहर और क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि गजेंद्र शर्मा का आरएएस में चयन हुआ है। भारतीय सेना में रहते हुए देश सेवा का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद राजस्थान प्रशासनिक सेवा में 81वीं रैंक हासिल करना गौरव की बात है। गजेंद्र शर्मा को सिविल सेवा के माध्यम से फिर से देश सेवा का मौका मिला है। गजेंद्र शर्मा की प्रतिभा को देखते हुए जल्दी उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS में जाने का मौका मिलेगा।

गजेंद्र शर्मा की शानदार उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में सुदेश खरड़िया के नेतृत्व में आकाश योग केंद्र बलौदा के योगा खिलाड़ियों ने योग कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में RYSA योगासन भारत जिला सचिव डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई, योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया, योगा खिलाड़ी संदीप कुमार व खुशी वर्मा और राकेश कुमावत को भी सम्मानित किया। आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यालय में पधारने पर जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, शिक्षाविद् व साहित्यकार अनिल शर्मा अनमोल, वाइस प्रिंसिपल मंजू ठोलिया और सामाजिक कार्यकर्ता दलीप सिंह शेखावत का भी सम्मान किया। शिक्षाविद् मनजीत सिंह तंवर, वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, गजेंद्र शर्मा, युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मील, धर्मपाल गाँधी आदि ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर आधारित पोस्टर का विमोचन किया। इस मौके पर समाजसेवी मनोहर लाल जांगिड़, शिक्षाविद् राजपाल सिंह फौगाट, मनजीत सिंह तंवर, युवा जाट महासभा के उपाध्यक्ष विजय मील, धर्मपाल गांधी, अनिल शर्मा अनमोल, वाइस प्रिंसिपल मंजू ठोलिया मृदुला, जगदेव सिंह खरड़िया, शिवदानसिंह भालोठिया, डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई, राजेंद्र कुमार गांधी, महेंद्र नारनोलिया बीएसएफ, बाबूलाल शर्मा, दलीप सिंह शेखावत, शिवम शर्मा, सुदेश खरड़िया, संदीप कुमार, राकेश कुमावत, खुशी वर्मा, सुनील गांधी, सोनू कुमारी, मीनाक्षी नारनौलिया, अंजू गांधी आदि अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मनजीत सिंह तंवर ने किया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur