Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News: गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड व सम्मान समारोह 1 सितंबर को सूरजगढ़ में

Jhunjhunu News: गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड व सम्मान समारोह 1 सितंबर को सूरजगढ़ में

सूरजगढ़ (झुंझुनूं)।राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2025 और राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 1 सितंबर 2025 को सूरजगढ़ शहर में किया जाएगा।

यह आयोजन गांधीवादी समाजसेवी व स्वतंत्रता सेनानी बजरंग लाल गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाता है। संस्था अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि यह पुरस्कार देशभर की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को दिए जाएंगे जो शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण, समाज सेवा, न्याय, पत्रकारिता, विज्ञान, योग, कला-संस्कृति आदि क्षेत्रों में कार्यरत हैं।


इन क्षेत्रों को मिलेगा सम्मान

  • शिक्षा व चिकित्सा सेवा
  • पर्यावरण एवं स्वच्छता अभियान
  • न्याय व सामाजिक सुधार
  • साहित्य, पत्रकारिता व विज्ञान
  • नृत्य, संगीत, योग और कला

राष्ट्रीय चयन समिति इन सभी क्षेत्रों से चयनित नामों को पुरस्कार देगी। समिति का गठन जल्द किया जाएगा।


विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आकर्षण का केंद्र

इस वर्ष समारोह में राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।


बोर्ड परीक्षा में 85% से अधिक अंक लाने वाले छात्र भी होंगे सम्मानित

सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी प्रोत्साहन स्वरूप मंच पर सम्मान दिया जाएगा। यह पहल युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रेरणादायक साबित होगी।


पंजीकरण प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होगी

गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होगी, जिसे राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा संचालित किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur