Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ज्योति विद्यापीठ में धूमधाम से मनाई गणेश चतुर्थी

ज्योति विद्यापीठ में धूमधाम से मनाई गणेश चतुर्थी

बगड़, ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ के प्रांगण में आज धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाई गई। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम गजानंद महाराज की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को शुरू किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर संस्था प्रबंधक चिरंजीलाल सैनी संस्था प्रधानाचार्य किरण सैनी एवं समस्त स्टाफ ने गणेश जी महाराज की आराधना, तिलकर्चन एवं पुष्प अर्पित कर की, तथा मोदक के लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur