Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News: 4 करोड़ रुपए का गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Jhunjhunu News: 4 करोड़ रुपए का गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

8 क्विंटल 17.95 किलोग्राम गांजा और कंटेनर जप्त, आरोपी सुरेन्द्र कुमार गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई में बरामद 8 क्विंटल अवैध गांजा

उदयपुरवाटी, पुलिस थाना उदयपुरवाटी और DST झुंझुनू की संयुक्त कार्रवाई में 8 क्विंटल 17.95 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस तस्करी का अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 4 करोड़ रूपये आंका गया है।

आरोपी ने अपनाया शातिर तरीका

आरोपी सुरेन्द्र कुमार (37) ने कंटेनर की छत पर अलग से कम्पार्टमेंट बनाकर गांजा छिपा रखा था। गांजा आसाम से शेखावाटी क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। पुलिस द्वारा आरोपी से तस्करी में शामिल अन्य व्यक्तियों की गहन पूछताछ की जा रही है।

घटना का विवरण

03 दिसंबर को रात्री गश्त के दौरान थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बागोरा बस स्टैंड से आगे कंटेनर RJ 18 GC 8088 को रोककर जांच की। चालक सुरेन्द्र कुमार निवासी उदयपुरवाटी को कंटेनर में संदिग्ध सामग्री होने पर पकड़ा गया।

जाँच में कंटेनर की छत पर अलग कम्पार्टमेंट में पैक किए हुए कुल 8 क्विंटल 17.95 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने गांजा भरवाने और वाहन का विवरण पुलिस को दिया।

गिरफ्तार आरोपी और आगे की कार्यवाही

आरोपी: सुरेन्द्र कुमार, पुत्र ओमप्रकाश सैनी, उम्र 37 साल, वार्ड नं. 08, बडवाला कुंआ, उदयपुरवाटी।
उसे गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अनुसंधान जारी है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज है:

  1. अभियोग संख्या 277/2024 धारा 13 RPGO, थाना उदयपुरवाटी
  2. अभियोग संख्या 37/24 धारा 13 RPGO, थाना उदयपुरवाटी

पुलिस अधीक्षक का बयान

ब्रिजेश ज्योति उपाध्याय IPS और अति. पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत RPS के मार्गदर्शन में इस कार्यवाही को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर निगरानी लगातार जारी रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur