पुलिस की कार्रवाई: 184 ग्राम अवैध गांजा के साथ बालक पकड़ा गया
झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 184 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है।
इस दौरान एक विधि से संघर्षरत बालक को भी निरुद्ध किया गया।
अभियान के तहत की गई कार्रवाई
यह कार्रवाई जयपुर रेंज के विशेष अभियान के तहत की गई।
एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में टीम ने यह सफलता हासिल की।
मुखबिर सूचना पर दबिश
पुलिस को ग्राम बलौदा में अवैध मादक पदार्थ होने की सूचना मिली थी।
इस पर थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
लाइसेंस नहीं मिलने पर जब्ती
जांच के दौरान बालक के कब्जे से 184 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसके संबंध में कोई वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया।
मामला दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने गांजा जब्त कर बालक को निरुद्ध किया और थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
