Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 14 जनवरी को होगी गौरव सैनिक रैली

14 जनवरी को होगी गौरव सैनिक रैली

झुंझुनू, झुंझुनू जिले के गौरव सैनिकों, विधवाओं, शहीद वीरांगनाओं और आश्रितों की समस्याओं के समाधान हेतु 14 जनवरी को स्वर्ण जयंती स्टेडियम में गौरव सैनिक रैली का आयोजन किया जाएगा । जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर परवेज अहमद हुसैन ने बताया कि इस रैली में सेना के सभी रिकार्ड कार्यालय, सीडीए प्रयागराज, डीपीडीओ, कैंटीन इत्यादि कि स्टाल लगाई जाएंगी । भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जाएगा । रैली सुबह 9 बजे शुरू होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur