Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पुरूषोत्तम मास में गायत्री यज्ञ सम्पन्न

,

पुरूषोत्तम मास में गायत्री यज्ञ सम्पन्न

अखिल विश्व गायत्री परिवार (शान्तिकुंज) हरिद्वार के तत्वावधान में

इस्लामपुर, अखिल विश्व गायत्री परिवार (शान्तिकुंज) हरिद्वार के तत्वावधान में 20 सितम्बर रविवार को ग्राम माखर में पवन गुप्ता के सौजन्य से अश्विनी अधिक मास( पुरूषोतम मास) की पावन बेला पर गायत्री यज्ञ का आयोजन सम्पन्न किया गया। देव पूजन मे गौरव गुप्ता, चंचल गुप्ता,संगीता गुप्ता दम्पतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के एच आर गुप्ता ने करते हुए गायत्री परिवार के प्रणेता पँ. श्रीराम शर्मा आचार्य के विचार व्यक्त करते हुए बताया कि पापों के प्रायश्चित स्वरूप,किसी अभाव की पूर्ति के लिए,अनिष्टो एवं प्रारब्धजन्य दुर्भाग्यों की शान्ति के निमित्त,कोई सहयोग एवं सौभाग्य की प्राप्ति के ,लिए,धन्य धान्य की अधिक ऊपज के लिए, अमृतमयी वर्षा के निमित्त,वायु मण्डल में से अस्वास्थ्यकर तत्वों के उन्मूलन एवं हर प्रकार के रोगाणु,विषाणु,कीटाणु तथा प्राणघातक वायरस को नष्ट करने के लिए यज्ञ से बढकर को कोई दूसरा अमोघ उपचार नही हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur