Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गीता ही जीवन का सार हैं – हरिशरण महाराज

,

गीता ही जीवन का सार हैं – हरिशरण महाराज

हाऊसिंग बोर्ड झुंझुनूं में चल रही भागवत कथा के आखरी दिन हरिशरण महाराज ने श्रद्धालुओं व श्रोताओं को भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं से ओत प्रोत करवाते हुए मधुर मधुर भजनों के द्वारा गीता का ज्ञान सुनाया। आज के प्रोग्राम में श्री कृष्ण व सुदामा के मिलन पर श्रोताओं ने तालियाँ बजाकर स्वागत किया। श्री कृष्ण जी के रूप में नीरज दहिया व सुदामा के चरित्र की भूमिका स्वाधीन लाम्बा ने निभायी। कथा स्थल पर रामकरण दहिया, शुभकरण लाम्बा, सुरेन्द्र चुडैला, राजकृष्ण, महावीर , सुमन देवी, शारदा लाम्बा, ममता देवी, शारदा देवी ने हजारों भक्तजनों व श्रोताओं का सत्कार किया। शुभकरण लाम्बा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का उपदेश ‘‘कर्म ही जीवन है’’ को मानव को आत्मसात करना चाहिए । जिस किसी ने इस उपदेश को आत्मसात किया उसने जीवन की ऊचाईयों को प्राप्त किया हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur