Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जनाक्रोश यात्रा को लेकर महासभा 18 को

,

जनाक्रोश यात्रा को लेकर महासभा 18 को

जन आक्रोश यात्रा समापन सभा की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी झुंझुनू विधानसभा जन आक्रोश यात्रा की समापन सभा को लेकर झुंझुनू नगर मंडल की एक बैठक स्थानीय मंड्रैला रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । लगातार 12 दिवस तक झुंझुनू विधानसभा के गांव गांव, ढाणी ढाणी तक गई भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश रथ यात्रा की समापन सभा आगामी 18 दिसंबर को मुख्यालय शहीद स्मारक पर प्रातः 11 बजे होगी जिसमें झुंझुनू विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया एवं यात्रा के विधानसभा संयोजक सुनील लांबा ने समापन सभा की भव्य तैयारियों को लेकर मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से वार्ता की एवं उन्हें निर्देश दिए कि वे प्रत्येक बूथ पर जाकर कार्यकर्ताओं व आमजन से आग्रह करें कि वे बड़ी संख्या में सभा में हिस्सा लें। शर्मा व पुनिया ने सभी पदाधिकारियों को सभा की जिम्मेदारियां सौंपी व कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। इस मौके पर झुंझुनू विधानसभा विस्तारक अंकुर महेश्वरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह शेखावत , पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल,बुधराम सैनी,नगर महामंत्री दिलीप सैनी ,रवि लांबा, नगर उपाध्यक्ष विकास पुरोहित, ताराचंद सैनी ,मनोज कुंडलवाल , रामनिवास सैनी,नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष खलील सिलावट, हरि किशन शुक्ला,जाकिर चौहान, सुरेंद्र जोशी, नंदलाल सैनी , हरपाल चौधरी, रविंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur