Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / घरडाना कलां शराब ठेके पर फायरिंग कर शराब तथा डेढ़ लाख रुपए की लूट के आरोपी गिरफ्तार

घरडाना कलां शराब ठेके पर फायरिंग कर शराब तथा डेढ़ लाख रुपए की लूट के आरोपी गिरफ्तार

आरोपी प्रदीप उर्फ राकेश व सतीश कुमार गिरफ्तार

झुंझुनू, जिले के घरडाना कला शराब ठेके पर फायरिंग कर शराब तथा डेढ़ लाख रुपए की लूट के आरोपी प्रदीप उर्फ राकेश व सतीश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 मई को शाम 3:00 बजे थाना अधिकारी प्रमोद कुमार को सूचना मिली कि एक कैंपर गाड़ी में 10 -12 अपराधी किस्म के लोगों ने घरडाना कलां में स्थित शराब के ठेके के सामने गोली चलाई तथा सेल्समैन की कनपटी पर पिस्टल लगाकर लूट कर ले गए। जिस पर समस्त थाना अधिकारियों को जरिए वाले सूचना दी जाकर नाकाबंदी करवाई गई। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने आरोपियों की गहनता से तलाश शुरू की तथा संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी जाकर घरडाना शराब ठेका पर फायरिंग कर शराब लूटने वाले अपराधी योगेश उर्फ़ योगी पुत्र उमेद सिंह, जय वीर पुत्र रोहिताश, सत्यवान उर्फ कालू पुत्र सत्य रूप, रोहित पुत्र भंवर सिंह, राकेश उर्फ हनी पुत्र राजपाल को गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है तथा दो बाल अपचारीयों को निरुद्ध किया गया। वहीं आज 17 जुलाई को इसी मामले में फरार आरोपी गण प्रदीप उर्फ़ राकेश तथा सतीश कुमार को तलाश कर गिरफ्तार किया गया आरोपी गणों से पूछताछ जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur