Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / लंदन में घूमर 2025: राजस्थानी कलाकारों का हीथ्रो पर स्वागत

,

लंदन में घूमर 2025: राजस्थानी कलाकारों का हीथ्रो पर स्वागत

लंदन/झुंझुनू राजस्थानी संस्कृति और लोकनृत्य की धड़कन “घूमर 2025” अब लंदन की धरती पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। राजस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट UK (RCT UK) द्वारा आयोजित यह भव्य उत्सव 20 सितंबर को लंदन में होगा।

हीथ्रो एयरपोर्ट पर हुआ परंपरागत स्वागत

राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकार संजय मुकुंदगढ़, मनीषा सैनी और कीबोर्ड प्लेयर हेमंत डांगी शुक्रवार को लंदन पहुंचे। हीथ्रो एयरपोर्ट पर टीम RCT UK ने उनका स्वागत राजस्थानी साफा और गुलदस्तों से किया।

स्वागत करने वालों में सुरजीत सिंह ढाका, हनवंत सिंह राजपुरोहित, दीपक शर्मा, मानवेंद्र सिंह, निर्मल बबेरवाल, चारुलता राजपुरोहित, डेजी ढाका और यश्वी राजपुरोहित मौजूद रहे।

घूमर 2025 की तैयारियां पूरी

कलाकारों के आगमन के साथ ही उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। टीम RCT UK के वॉलंटियर्स पिछले एक महीने से लगातार मेहनत कर आयोजन को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं।

लंदन की धरती पर गूंजेगी घूमर की ताल

20 सितंबर की शाम को “घूमर 2025” न केवल यूरोप का सबसे बड़ा राजस्थानी उत्सव साबित होगा, बल्कि भारतीय संस्कृति, संगीत और उल्लास से भी सभी को सराबोर कर देगा।