अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस, जांच में जुटी टीम
झुंझुनूं जिले के पिलानी क्षेत्र के घूमनसर कलां में 20-22 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान और वृताधिकारी विकास धीन्धवाल मौके पर पहुंचे।
स्थिति को गंभीर देखते हुए FSL टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया।
जांच के लिए जुटाई जा रही साक्ष्य
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और टीम द्वारा हर पहलू से जांच की जा रही है।
परिजन बता रहे थे हादसा
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, परिजन युवती की मौत को सीढ़ियों से गिरने का मामला बता रहे थे।
इतना ही नहीं, वे अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर रहे थे।
पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार
इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दाह संस्कार रुकवाया और जांच शुरू कर दी।
हर एंगल से हो रही जांच
फिलहाल पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
