Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी की गर्ल्स टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा में जीता सिल्वर मैडल

,

श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी की गर्ल्स टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा में जीता सिल्वर मैडल

झुंझुनू, अमृतसर स्थित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में 12 से 16 नवम्बर तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो (महिला) टूर्नामेंट में श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी, झुंझुनू की गर्ल्स टीम ने सिल्वर मैडल अपने नाम किया है। खेल सचिव डॉ अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यूनिवर्सिटी की गर्ल्स टीम ने फ्री स्टाइल पुमसे टीम इवेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर सिल्वर मैडल जीता। कोच के रूप में राजेश कुमार सैनी खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे।

इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ विनोद टिबड़ेवाला और प्रेसिडेंट डॉ देवेन्द्र सिंह ढुल ने हर्ष जताते हुए गर्ल्स टीम को बधाई दी। रजिस्ट्रार डॉ अजीत कुमार समेत अन्य सभी स्टाफ सदस्यों ने यूनिवर्सिटी की गर्ल्स टीम को बधाई देते हुए आगे के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur