Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गोल्ड मेडलिस्ट योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया का किया सम्मान

गोल्ड मेडलिस्ट योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया का किया सम्मान

सूरजगढ़, योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई की शिष्या अंतर्राष्ट्रीय योगा खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट सुदेश खरड़िया का शुक्रवार को मंडी योग कक्षा और बाजार योग कक्षा सूरजगढ़ की ओर से मंडी गेस्ट हाउस में सम्मान किया गया। मंडी योग कक्षा के सदस्य रामजीलाल फोगाट, रामअवतार माटोलिया, पवन केडिया, पवन पालिया, मनोज बिहारी आदि ने सुदेश खरड़िया को शॉल ओढ़ाकर इक्कतीस सौ रूपये भेंट कर सम्मानित किया। बाजार योग कक्षा के सदस्य लीलाधर छापड़िया, अशोक कटेवा, भगवती प्रसाद सोनी, सूबेदार हीरालाल बुडानिया, दीपक जांगिड़, मोनिका आदि ने ग्यारह सौ रुपये सम्मान स्वरूप भेंट किये। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया ने नेशनल स्तर पर कई बार गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अभी हाल में ओडिशा भुवनेश्वर में हुई नेशनल योगा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर सुदेश खरड़िया का थाईलैंड के लिए चयन हुआ है। सितंबर माह में थाईलैंड में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेकर सुदेश खरड़िया अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र व देश का नाम रोशन करेगी। योगा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा गत् वर्ष सुदेश खरड़िया को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2022 से सम्मानित किया जा चुका है। आने वाले समय योगाचार्य सुदेश खरड़िया योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाकर राष्ट्र को गौरवान्वित करेगी। योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई ने पतंजलि की ओर से दोनों योग कक्षाओं के सदस्यों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके सामाजिक कार्यकर्ता जगदेव सिंह खरड़िया, डॉ. प्रीतम सिंह, रणवीर सिंह, विजेंद्र शास्त्री, रविंद्र कलोठ, हुकम सिंह झांझड़िया, सुमन मान आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur