Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गोपाल कृष्ण मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा

,

गोपाल कृष्ण मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा

श्री गोपीनाथ केशव गोशाला भिंटेरा तन नंगलीसलेदी सिंह में

खेतड़ी(विजेन्द्र शर्मा)।श्री मोदी कुलदेवी शक्ति धाम भिंटेरा तन नंगलीसलेदी सिंह मे श्री गोपीनाथ केशव गौशाला का प्रयाग चैतन्य महाराज प्रभु दास आश्रम बड़ाऊ के सानिध्य में गोपाल कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा रामअवतार मोदी के तत्वधान में समस्त मोदी परिवार के सहयोग से की गई। मुख्य यजमान रामअवतार मोदी गुढ़ा एवं ललिता मोदी, भूपेंद्र सिंह शेखावत एवं सुरेश कंवर थे। पंडित श्रीकांत शर्मा गुढ़ा एवं पंडित रामू चौबे ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई तथा यज्ञ में पूर्णाहुति दी। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। आसपास के गांव से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सुशील कुमार मोदी, कैलाश चंद्र मोदी ,पवन मोदी ,सज्जन मोदी ,कैप्टन पाबू दान सिंह नंगली, व्यवस्थापक मुकेश चौधरी, ताराचंद गुप्ता गौ सेवा समिति जिलाध्यक्ष, सुभाष चंद क्यामसरिया ,दुर्गा प्रसाद केजड़ीवाल, फतेह सिंह बड़ाऊ, बबलू सिराधना, भादर सिंह सिराधना, प्रमोद स्वामी, इंदर सिंह शेखावत, दयानंद खांखिल , मदन सिंह ,जोगेंद्र सिंह, खेमचंद यादव, पप्पू ठेकेदार दिल्ली ,बंसी खटाना, बजरंग लाल दादरवाल ,शीशराम यादव, महावीर सिंह, पंडित प्रमोद शर्मा, नत्थू सिंह, राजवीर यादव ,धर्मवीर दादरवाल, रमेश कुमार , कान्हाराम एंव मालसिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur