Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / टोल प्लाजा के पास बोलेरो पर हमला और तोड़फोड़ मामले में दो महीने बाद कार्रवाई

,

टोल प्लाजा के पास बोलेरो पर हमला और तोड़फोड़ मामले में दो महीने बाद कार्रवाई

Police arrest accused in deadly attack case near toll plaza

झुंझुनूं जिले के गोठड़ा थाना क्षेत्र में पहाड़ीला टोल प्लाजा के पास बोलेरो गाड़ी पर हुए जानलेवा हमला और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में की गई।

करीब दो महीने से फरार थे आरोपी

पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी करीब दो महीने से फरार चल रहे थे।

मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस ने 18 मई 2026 को दोनों आरोपियों को रामपुरा गांव से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

पहले दो बालकों को किया जा चुका निरुद्ध

पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में पूर्व में विधि से संघर्षरत दो बालकों को भी निरुद्ध किया जा चुका है।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

बोलेरो को रोककर किया हमला

घटना के अनुसार दिनेश निवासी हर्ष, जिला सीकर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 28 मार्च 2026 को वह अपने साथियों राधेश्याम, डेडराज और बुलेश के साथ बोलेरो गाड़ी में छापोली जा रहा था।

रास्ते में सफेद रंग की थार और बिना नंबर की कैम्पर गाड़ी ने उनकी गाड़ी को रोकने और टक्कर मारने की कोशिश की।

लोहे की पाइपों से हमला

रिपोर्ट के अनुसार नांगल टोल टैक्स के पास गाड़ी रोकने पर आरोपियों ने लोहे की पाइपों से हमला कर बोलेरो में तोड़फोड़ की।

परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपी शुभम पुरानी रंजिश के चलते रुपयों की वसूली को लेकर विवाद रखता था।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से मिला सुराग

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।

संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की पहचान कर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

  1. बबलू गुर्जर उर्फ बलराम (22 वर्ष) निवासी ढाब पनौरा, रघुनाथगढ़, जिला सीकर
  2. कृष्ण कुमार (22 वर्ष) निवासी पकौड़ी की ढाणी, रामपुरा, थाना गोठड़ा, जिला झुंझुनूं

न्यायालय में पेश कर लिया रिमांड

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड प्राप्त किया है।

पूरे मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur