Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम सरकार- ढूकिया

,

प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम सरकार- ढूकिया

हर घर महासम्पर्क व मिस्ड कॉल अभियान के अन्तर्गत

मण्डावा, मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के नूँआ ग्रामीण मण्डल के सिरियासर कलां में जन आक्रोश यात्रा के हर घर महासम्पर्क व मिस्ड कॉल अभियान के अन्तर्गत बूथ संख्या 237 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, शक्ति केंद्र संयोजक रामावतार सिंह लोयल एवं कार्यकर्ताओं ने बूथ के प्रत्येक घर से सम्पर्क किया, जन आक्रोश का स्टीकर लगाया गया एवं मोबाईल धारक व्यक्ति से मिस्ड कॉल करवाया गया। इस अवसर पर ढूकिया ने बताया कि 4 वर्ष में कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश में तानाशाह रवैया अपना रखा है, इसे प्रदेश का आमजन बहुत परेशान है, साथ में प्रदेश में बढ़ते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। कांग्रेस सरकार केवल अपनी कुर्सी बचाने के चक्कर में प्रदेश की जनता की किसी प्रकार सुनवाई नहीं कर रही है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने सिर्फ योजनाओं का नाम बदला है और उन्हें बंद करने का काम किया है वहीं भर्ती परीक्षाओं में धांधली से हजारों युवाओं का भविष्य खतरे में आ गया है। महिलाएं और जनता सड़क पर चलने से भी डरते हैं, वहीं भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच प्यारेलाल जांगिड़, करणीराम लोयल, घीसाराम जांगिड़, ओनाड़ सिंह लोयल, सुरेश कुमार लोयल, सुरेश कुमार पूनियां, ज्वाला प्रसाद जांगिड़, श्रीचंद महला, बजरंग लाल जांगिड़, संदीप कुमार लोयल, अंकित कुमार जांगिड़, विनीत जांगिड़, सुशील जांगिड़, पंकज जांगिड़, कुंदन सिंह लोयल, राधेश्याम मीणा आदि ने मिस्ड कॉल कर अपना समर्थन किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur