Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राज्यपाल बागड़े झुंझुनू में करेंगे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित

राज्यपाल बागड़े झुंझुनू में करेंगे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 23 फरवरी को आएंगे झुंझुनू

झुंझुनू, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 23 फरवरी को झुंझुनू आएंगे। जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि राज्यपाल रविवार को 11.30 बजे कलेक्टेट सभागार पहुंचेंगें, जहां वे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करेंगे। दोपहर 12.45 बजे सर्किट हाउस आएंगे। इसके बाद वे 4.30 बजे जिला मुख्यालय में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5 बजे वे नवलगढ़ की डूण्डलोद गर्ल्स स्कूल के कार्यक्रम शिरकत करेंगे। रात 7.20 बजे वे नवलगढ़ के रूपनिवास पैलेस में रात्रि विश्राम करेंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि राज्यपाल सोमवार को सुबह 9.15 बजे हैलीकाप्टर से बीकानेर के लिए रवाना होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur