Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ग्राम पंचायत रवां मे पानी की सप्लाई शुरू करवाने की मांग

,

ग्राम पंचायत रवां मे पानी की सप्लाई शुरू करवाने की मांग

शिमला[अनिल शर्मा ] ग्राम पंचायत रवां की सरपंच रेखा जेवरिया ने उपखण्ड अधिकारी खेतडी को ज्ञापन देकर ग्राम रवां मे कुम्भाराम योजना के पानी की सप्लाई शुरू करवाने की मांग की है। ज्ञापन मे सरपंच ने लिखा है कि आस पास के समस्त गांवो मे कुम्भाराम योजना का पानी शुरू हो चुका है। लेकिन रवां गाँव मे अभी भी टैंकरों से पानी की सप्लाई हो रही है। जिसके कारण न तो पानी की सही आपूर्ति हो रही हे। तथा धन का भी दुरपयोग हो रहा है। उन्होने शीघ्र ही पानी की सप्लाई शुरू करवाने की मांग की है। सप्लाई शुरू नही होने की दशा मे ग्रामीण 25 जून को न्याय आपके द्वार शिविर मे प्रदर्शन करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur