Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ग्राम पंचायत द्वारा सफाई के बाद खुले छोड़े नाले बने परेशानी का सबब

,

ग्राम पंचायत द्वारा सफाई के बाद खुले छोड़े नाले बने परेशानी का सबब

खुली पड़ी नाली में कार का टायर धसा

सिंघाना [हर्ष स्वामी ] ग्राम पंचायत की कस्बे में बड़ी लापरवाही सामने आई है मानसून आने से पहले ग्राम पंचायत ने नाले की सफाई करवाई की लेकिन इन नालों पर लगी पट्टियों को कई जगह खुला छोड़ रखा है खुले नाले होने से कई बार हादसे भी हो चुके हैं शुक्रवार को थाने के सामने फकीरों के मोहल्ले की तरफ जाते समय एक कार उस नाले में धस गई जिससे बड़ा हादसा होते होते टला। यह तो गनीमत रही की एक टायर ही इस नाले में धसा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसी तरह से नाले के पुराने अस्पताल की तरफ जाने वाले रास्ते के पास भी कई जगह पटिया टूटी हुई है इन नालों में कई बार पशु भी गिर चुके हैं कई हादसे होने के बावजूद पंचायत इनको ढकने की कोई समुचित कार्यवाही नहीं कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur