शिमला[अनिल शर्मा] एक तरफ सरकार गर्मी से बचाव के लिए लोगो को घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रही है। क्षेत्र मे रिकार्ड तोड गर्मी पड रही है। ऐसे मे घर से बाहर निकलना बडा मुश्किल हो रहा है। वहीं ग्राम रवां की महिलाएं तपती दुपहरी मे सर पर घडा उठाये पानी के लिए इधर से उधर दर दर भटक रही हैं। ग्राम रवां मे पानी की भयकर समस्या हो रही है। पीने के लिए दो दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड रहा है। रवां सरपंच रेखा जेवरिया व समाजसेवी एडवोकेट शिवकुमार जेवरिया पानी की समस्या को लेकर अनेक बार उच्चाधिकारियों से मिल चुके हैं। उन्हे कई बार ज्ञापन भी सोंपे है। लेकिन पानी की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। शिवकुमार जेवरिया ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी ने अधिकारियों को कुम्भाराम योजना के पानी की सप्लाई शुरू करने के एक माह पूर्व आदेश दिये थे। लेकिन आदेश के बावजूद भी पानी की सप्लाई शुरू नही की गई है। ग्राम मे भारी पेयजल संकट पैदा हो रहा है। ग्रामीण जनता टैंकरो से पानी मंगवाने के लिए विवश हो रही है। तथा भंयकर तपती दुपहरी मे भी महिलाएं सर पर घडा लिए दर दर पानी के लिए भटक रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही पानी की समस्या का समाधान नही किया गया तो ग्रमीण जनता शिमला-खेतडी नगर मार्ग को जाम करेगी
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ग्राम रवां मे पेयजल संकट गहराया
ग्राम रवां मे पेयजल संकट गहराया



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।