शिमला[अनिल शर्मा] देश भर मे फैले करीब साढे तीन लाख ग्रामीण डाक सेवकों को नया वेतनमान एंव सुविधायें देने के आदेश हुए हैं। वहीं ग्रामीण डाक सेवकों को निराशा ही हाथ लगी है। बीएमएस जीडीएस यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रामानन्द शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार ने सभी सुविधायें 1 जनवरी 2016 से देने के आदेश दिये थे। लेकिन डाक विभाग ने टीआरसीए को छोड सभी सुविधायें जुलाई 18 से देने के आदेश जारी किये हैं। इस आदेश से सभी ग्रामीण डाक सेवकों मे गहरा रोष व्याप्त है। 8 से 10 घन्टे की डयूटी करने वालों को 4 से 5 घन्टे मे बांध दिया गया हैं। वहीं वार्षिक वेतन वृद्धि 2016 से न देकर 18 से दिया जा रहा है। जूनीयर सीनीयर की कैटेगरी भी नही दी गई गई है। जिससे 30-40 वर्षो के डाक सेवकों को कोई फायदा नही हो रहा है। वहीं नये ग्रामीण डाक सेवकों को फायदा मिल रहा है। देश भर के ग्रामीण डाक सेवकों को संघ के माध्यम से एकजुटता दिखाते हुये अपनी जायज मांगो कमलेशचन्द्रा कमेटी रिपोर्ट को लागू करने का ऐलान किया है।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ग्रामीण डाक सेवको को नही मिला नया वेतनमान
ग्रामीण डाक सेवको को नही मिला नया वेतनमान



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।