Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / निर्झरा धाम आश्रम पर 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का भव्य आगाज

निर्झरा धाम आश्रम पर 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का भव्य आगाज

सराय बालाजी मंदिर से निर्झरा धाम आश्रम तक हजारों की तादाद में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ किया स्वागत

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] जिले की सीमा पर स्थित सराय गांव से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर निर्झरा धाम आश्रम पर 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का आगाज सोमवार से शुरू हुआ। यज्ञ आरंभ से पहले सराय बालाजी मंदिर से हजारों महिलाओं की मौजूदगी में एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं डीजे की धुन पर भजनों के साथ नाचती गाती निर्झरा धाम आश्रम पहुंची। कलश यात्रा का रास्तों में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। आम रास्तों पर जलपान की भी अच्छी खासी व्यवस्था की गई। कलश यात्रा में आसपास के गांव से आकर महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सोमवार से शुरू हुआ 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का समापन 16 मई को होगा।

यज्ञ को सफल बनाने के लिए यज्ञ सेवा समिति के सदस्य दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इस दौरान यज्ञ सेवा समिति के आयोजक राजकुमार जाखड़, अध्यक्ष बंशीधर जाखड़, संयोजक सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया, कैप्टन रामनिवास ताखर, नीमकाथाना से नाथूलाल शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि विजेंद्र कुड़ी नापावाली, सरजीत बिजारणिया, डॉ मानसिंह भावरिया, जयचंद् रोहलाण, नीमकाथाना से मनीष चौधरी, किशन सिंह तंवर, शिव राम जाखड़, पूर्व सरपंच श्रीलाल यादव, परमानंद चौधरी, वीरेंद्र कुड़ी नापावाली, डॉ रामावतार गजराज, महेंद्र तेतरवाल सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur