बगड़ स्थित स्पोर्ट्स जॉन एकेडमी के खिलाड़ियों ने उड़ीसा के बालासोर में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन फकीर मोहन यूनिवर्सिटी में 16 मार्च से 20 मार्च तक किया गया, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
एकेडमी के डायरेक्टर राकेश सैनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एकेडमी की खिलाड़ी मुस्कान भारद्वाज, दीपिका डांगी, सोनिया सैनी और मनीषा डेलू ने भाग लेकर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने न केवल एकेडमी बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
लौटने पर किया गया जोरदार स्वागत
प्रतियोगिता से वापस लौटने पर सभी खिलाड़ियों का एकेडमी परिसर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और मनोबल और बढ़ गया।
कोच और गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर कोच निखिल सैनी, अकाउंटेंट पूनम कुमावत, गुरु दयाल सैनी, रजनीकांत शर्मा, योगेंद्र सैनी, कौशल सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
