Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / न्यू राजस्थान स्कूल में किया उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा का भव्य स्वागत

न्यू राजस्थान स्कूल में किया उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा का भव्य स्वागत

झुन्झुनूं, राजस्थान सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, विधायक राजेन्द्र भाम्बू, राष्ट्रीय परिषद सदस्य विशम्भर पूनियां का न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल, झुन्झुनूं में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं संविधान गौरव अभियान के विधानसभा संयोजक प्यारेलाल ढूकिया ने अतिथियों को 31 किलो का पुष्पहार, दूपट्टा, प्रतीक चिन्ह एवं गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने कहा कि ढूकिया परिवार शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे है, ढूकिया परिवार धन्यवाद के पात्र हैं। इस अवसर पर दयानन्द ढूकिया, लालचन्द ढूकिया, रणजीत ढूकिया, संस्था सचिव पीयूष ढूकिया, सरजीत चौधरी, कमलकान्त शर्मा, पवन मेधवाल, प्रमोद बुडानियां, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, महेश जीनगर, नरेन्द्र सिंह शेखावत, रवि लाम्बा, इन्द्राज सैनी, सवाई सिंह, संजय जाखड़, शेर सिंह निर्वाण, ललित जोशी, वर्षा सोमरा एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur