Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जनाक्रोश यात्रा का झुंझुनू शहर मुख्यालय पर जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत

,

जनाक्रोश यात्रा का झुंझुनू शहर मुख्यालय पर जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत

यात्रा के अंतर्गत शहर वासियों में देखने को मिला जनाक्रोश- मावंडिया

यात्रा में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं का धन्यवाद- शर्मा

झुंझुनू, भाजपा झुंझुनू विधानसभा की जन आक्रोश यात्रा के अंतिम दिवस रथ भूरासर का बास से रवाना होकर बुरा सर जीवा का बास मारिकसर, नयासर से होती हुई झुंझुनू मुख्यालय पहुंची । यात्रा के साथ रहे भाजपा पदाधिकारियों ने जीवा का बास में शहीद तुलसाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। यात्रा रथ झुंझुनू शहर के शगीरा सर्किल से डीजे मोटरसाइकिल व गाड़ियों के काफिले के साथ मंडावा मोड़, कलेक्ट्री सर्किल, बस डिपो, खटीको का मंदिर, गांधी चौक, चूणा चौक होते हुए जांगिड़ मंगल भवन पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह भारी पुष्प वर्षा के साथ जनआक्रोश रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शगीरा सर्किल पर अल्पसंख्यक समुदाय के कार्यकर्ताओं द्वारा शौकत अली चौहान व असगर अली पहाड़ियान के नेतृत्व में स्वागत किया गया, अंबेडकर भवन के पास पार्षद कुलदीप पूनिया के नेतृत्व में यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ, मंडावा मोड़ पर नगर महामंत्री रवि लांबा व शक्ति केंद्र संयोजक अरुण कस्बा के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत हुआ, रोडवेज बस डिपो के पास नगर उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया, खटीको के मंदिर के पास मनोज कुंडलवाल के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत हुआ, गांधी चौक में मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा अग्रवाल एवं ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुशील भार्गव के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया, जबकि चुना चौक में चुना चौक विकास समिति अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित, उमाशंकर महमियां के नेतृत्व में समिति कार्यकर्ताओं व भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंजू चौहान तथा नगर उपाध्यक्ष सावित्री सैनी के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा का भारी पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का जांगिड़ मंगल भवन में नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद बुधराम सैनी व नगर महामंत्री दिलीप सैनी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। जांगिड़ मंगल भवन में जन आक्रोश यात्रा की समापन सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने कहा कि इस रथयात्रा के माध्यम से पता चला कि झुंझुनू जिले की जनता में कांग्रेस सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। आने वाले 2023 में बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने जन आक्रोश यात्रा में 12 दिन तक लगातार गांव गांव ,ढाणी ढाणी साथ में रहे भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आमजन के आक्रोश को देखते हुए लगता है कि अब कांग्रेस की विदाई का समय आ गया है। कांग्रेस सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। राज्य सरकार ने महिला, युवा, दलित, किसान सभी के साथ धोखाधड़ी की है। इनके अलावा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांभू, निशित बबलू चौधरी ,राजीव गुड्डू चौधरी, विनोद झाझडिया, कुलदीप सिंह काली पहाड़ी, यात्रा संयोजक सुनील लांबा, सह संयोजक इंद्राज सैनी ने भी संबोधित करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। धन्यवाद पार्षद बुधराम सैनी ने दिया, जबकि संचालन भावना शर्मा ने किया। यात्रा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व श्री गणेश मंदिर पुजारी रामअवतार शर्मा, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़,ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिया मोनिका चौधरी, पूर्व सरपंच अर्जुन महला, चनाना सरपंच चरण सिंह, पातुसरी सरपंच अशोक सिंह, माखर सरपंच अशोक कुमार, नगर मंत्री ललित जोशी, मंजू चौहान, अरुणा सिहाग , सावित्री सैनी, रामनिवास सैनी,पार्षद प्रमोद बुडानिया, कुलदीप पूनिया, नगर महामंत्री दिलीप सैनी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह शेखावत, प्रकाश जांगिड़, गंगा सिंह मीणा, असगर अली पहाड़ियान,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, अभिलेख धनखड़ , रण सिंह नेहरा,नंदलाल सैनी, विजेंद्र हटवाल सहित शामिल हुए 22 पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश शहल, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप मीणा,बिहारी लाल सैनी , विकास पुरोहित,जगदीश गोस्वामी, महेंद्र सोनी ,चंद्र प्रकाश शुक्ला, पार्षद विजय कुमार सैनी, मनोज कुंडलवाल, पूर्व मंडल महामंत्री पंकज टेलर, शक्ति केंद्र संयोजक नरेंद्र शर्मा, ख्याली राम कुमावत, सुशील सिकलीगर, दिनेश जोशी, मोहन जोशी, कृष्ण कुमार छक्कड़, सुधीर चाहर, कैलाश शर्मा टैक्सी यूनियन,सुमेर कड़वासरा विनोद जांगिड़,चांद जालान, खलील सिलावट, कृष्णकांत पुरोहित, कैलाश कुमावत, विवेक सिहाग,श्री राम गुरी, श्री राम सैनी, निरंजन जांगिड़ शिवचरण, गोपी राम पुरोहित, विनोद चांवरिया, सौरभ पुरोहित, सत्यनारायण हल्कारा, श्री राम सैनी, एडवोकेट हनुमान सिंह महला, महेंद्र सोनी मणि विहार, नरेश कुमार, विजय हरि ओम महाराज, विनोद हिसारिया, कांता शर्मा, लीलाधर पुरोहित, चंद्र प्रकाश जोशी, जाकिर चौहान, रविंद्र चौहान, पुरुषोत्तम सैनी, सुभाष सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur