Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / द्वादश ज्योतिर्लिंग के पैदल दर्शन कर लौटे सुभाष नायक का झुंझुनू में भव्य स्वागत

द्वादश ज्योतिर्लिंग के पैदल दर्शन कर लौटे सुभाष नायक का झुंझुनू में भव्य स्वागत

डीजे के साथ सुभाष नायक को घर तक पहुंचाया

झुंझुनू, द्वादश ज्योतिर्लिंग के पैदल दर्शन कर कल देर शाम झुंझुनू लौटे सुभाष नायक का स्थानीय स्टेशन रोड स्थित परमवीर पीरू सिंह सर्किल पर भव्य स्वागत किया गया।भाजपा नेता कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में झुंझुनू शहर के गणमान्य लोगों द्वारा पुष्पमाला, साफा, दुपट्टा आदि पहनाकर डीजे की धुन पर भगवान शिव के परम भक्त सुभाष नायक का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। डीजे के साथ सुभाष नायक को घर तक पहुंचाया।

इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश जीनगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र छावसरी, विश्व हिंदू परिषद के जयराज जांगिड़, पंकज टेलर,वरिष्ठ पार्षद बुधराम सैनी, पार्षद विजय सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश शहल, चंद्र प्रकाश जोशी,नगर महामंत्री दिलीप सैनी, विजेंद्र हटवाल ,नगर उपाध्यक्ष ताराचंद सैनी, विकास पुरोहित, मनोज कुंडलवाल, महेंद्र सोनी,नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी , संदीप गोयल,मुकेश सैनी,नंदलाल सैनी, धर्मा नायक, सुनील नायक, नरेंद्र शर्मा, सौरभ जोशी, दीपाली शर्मा, शिवदत्त शर्मा, कृपाशंकर बावलिया, आनंद सिंह, विनोद नायक, रोनक नायक, राहुल, विनोद नायक, कार्तिक शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन ने उपस्थित रहकर नायक का स्वागत किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur