Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

भैसावता के सिपाही सत्येंद्र सिंह को

सिंघाना, दिल्ली पुलिस में कार्यरत हेड कांस्टेबल भैसावता खुर्द निवासी सत्येंद्र सिंह का निधन होने पर पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भैसांवता खुर्द में लाया गया और सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार सत्येंद्र सिंह का निधन ड्यूटी के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण दिल्ली में हो गया था। दिल्ली पुलिस की 35 जवानों की टुकड़ी ने झंडे में लिपटे सत्येंद्र सिंह के पार्थिव शरीर को सैनिक सम्मान के साथ गांव में लाया गया। सत्येन्द्र सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर देकर व हवाई फायर के साथ सलामी दी। सत्येंद्र सिंह को उनके पुत्र नीरज कुमार ने मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई में जनसैलाब ने भारत माता की जय और सत्येंद्र सिंह अमर रहे के नारे लगाए। एसपी महेश ठोलिया, एसएचओ सिंघाना थाना प्रमोद चौधरी, एसआई दिल्ली पुलिस विजय महला, एसआई दिल्ली पुलिस विनय कुमार, जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायत भैसांवता खुर्द मानसिंह सहारण ने पुष्प चक्र अर्पित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur