Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गुड़ा में सरपंच पद के लिए चुनाव में उम्मीदवारो ने भरे फॉर्म,सात उम्मीदवार रहे चुनाव मैदान में

गुड़ा में सरपंच पद के लिए चुनाव में उम्मीदवारो ने भरे फॉर्म,सात उम्मीदवार रहे चुनाव मैदान में

बाघोली, गुड़ा में 12 जून को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर गुरूवार को सरपंच पद के लिए उम्मीदवारों के आवेदन जमा हुए । रिर्टन चुनाव अधिकारी ने बताया कि सुबह 8 बजे से सरपंच पद के उम्मीदवारो के आवेदन लेने शुरू किये 11 बजे तक सात उम्मीदवारों के फॉर्म जमा हुए जांच के बाद सातो ही फॉर्म सही पाये गये। जिसकी सूची की लिस्ट बाहर गेट पर चिस्पा दी गई । वार्ड 2 के कैलास कंवर / महिपाल, वार्ड 5 के लेाकेश कंवर/ जितेन्द्रसिंह, वार्ड 5 के मुकेश कंवर / मदनसिंह, वार्ड 12 के राजेश / रामचन्द्र , वार्ड 19 के टीना / प्रहलाद राम, वार्ड 11 की कमलेश कंवर , वार्ड 19 के संतोष देवी / राधेश्याम आदि थे। तीन बजे नाम वापस के बाद सभी उम्मीदवार मैदान में डटे रहे। सभी उम्मीदवारो को चुनाव चिन्ह दे दिये गये।12 जून को सुबह 8 बजे से सांय पांच बते तक मतदान होगा। गुढ़ा थानाधिकारी अशोक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मौजुद रहा। पिछले दिनों पूर्व सरपंच मनेष कंवर के शैक्षिणक योगयता में पाई जाने पर कोर्ट ने अयोग्य घोषित कर दिया था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur