Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गुड़ा में विकास कार्यो को लेकर देवनारायण मंदिर में बैठक

गुड़ा में विकास कार्यो को लेकर देवनारायण मंदिर में बैठक

बाघोली,  गुड़ा में रविवाार सांय को देवनारायण मंदिर में विकास कार्यो को लेकर ग्रामीणों की सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता रूड़मल सैनी ने की। बैठक में हजारीलाल मीणा ने गांव में पिछले दिनों पंचायत में हुए विकास कार्यो का बताया और कहा कि गांव में आगे भी विकास कार्यो में कोई कमी नही रहेगी। 12 जून को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चाये की गई। पूर्व सरपंच प्रतिनिधि महिपाल सिंह ने बताया कि अगर दुबारा सता में आये तो पहले गायो की सेवा के लिए गो-शाला बनायेगें। बैठक में सभी वर्गो के लोगो ने हिस्सा लिया। इस दौरान दिनेश जागिड़, संग्रामसिंह, शंकर सैनी, रमाकान्त शर्मा, गोविन्द जोशी, अश्विनसिंह, गंगा सिंह, मालीराम सैनी, छोटू सैनी, शंकर कुमावत सहीत सैकड़ौ लोग थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur