Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : गुढागौड़जी में 1.522 किलो अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

,

Jhunjhunu News : गुढागौड़जी में 1.522 किलो अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Gudagaurji police seize 1.522 kg opium, accused arrested

मुखबिर सूचना पर कार्रवाई, एक आरोपी फरार
झुंझुनूं जिले के गुढागौड़जी थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

15 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने दबिश देकर 1 किलो 522 ग्राम अवैध अफीम बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत (RPS) एवं वृताधिकारी महावीर सिंह (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।


मुखबिर सूचना पर दी दबिश

गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भाटीवाड़ गांव निवासी संदीप और प्रदीप के घर पर अवैध अफीम रखी हुई है और जल्द ही डिलीवरी दी जानी है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दो व्यक्ति खेतों की ओर भागते नजर आए।

पुलिस ने सरसों के खेत में छिपे एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसने अपना नाम संदीप कुमार (33) निवासी भाटीवाड़ बताया।


1.522 किलो अफीम बरामद

पूछताछ में संदीप ने घर में अफीम होने की जानकारी दी। तलाशी के दौरान

  • 502 ग्राम तरलनुमा अफीम
  • 1.020 किलोग्राम ठोस काली अफीम

इस प्रकार कुल 1 किलो 522 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई।

आरोपी के पास कोई वैध अनुज्ञापत्र नहीं मिला।


एक आरोपी फरार

मौके से भागा दूसरा आरोपी प्रदीप कुमार (31) नदी क्षेत्र की ओर फरार हो गया। पुलिस ने काफी तलाश की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।

फरार आरोपी की तलाश जारी है।


मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur