Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : गुढ़ागौड़जी में घर में घुसकर मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

,

Jhunjhunu News : गुढ़ागौड़जी में घर में घुसकर मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

रात में घर में घुसकर युवक पर किया था जानलेवा हमला, पुलिस की कार्रवाई

Police team arrests accused in Gudhagaudji assault case

झुंझुनूंगुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने खटकड़ गांव में घर में घुसकर गंभीर मारपीट करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में की गई।

रात में घर में घुसकर किया हमला

पुलिस के अनुसार 28 अप्रैल 2026 को रघुवीर सिंह निवासी खटकड़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

रिपोर्ट में बताया गया कि उनका पुत्र पृथ्वीसिंह 27 अप्रैल की रात अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान दो गाड़ियों में सवार होकर कुछ लोग हथियार लेकर घर में घुस आए।

आरोप है कि हमलावरों ने प्रार्थी के कमरे को बाहर से बंद कर दिया और पृथ्वीसिंह के कमरे में घुसकर हॉकी व लोहे की रॉड से हमला किया।

युवक को आई गंभीर चोटें

हमले में पृथ्वीसिंह के पैरों, हाथों और होंठों पर गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया।

परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया था।

“प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तारी की गई।” पुलिस सूत्र

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार रोलान के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले में शामिल

  • उदयवीर सिंह पुत्र जगदीश प्रकाश (47 वर्ष)
  • ओमवीर पुत्र लखन लाल (30 वर्ष)

दोनों निवासी खटकड़ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कर रही आगे की जांच

पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत और वृताधिकारी महावीर सिंह के निर्देशन में टीम ने कार्रवाई की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur