Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गुढ़ागौड़़जी तहसीलदार ने किया सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण, 2 आशा सहयोगिनी अनुपस्थित मिलीं

गुढ़ागौड़़जी तहसीलदार ने किया सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण, 2 आशा सहयोगिनी अनुपस्थित मिलीं

पोसाना के सरकारी स्कूल में साफ सफाई की है अच्छी व्यवस्थाएं

झुंझुनू, जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल के निर्देशानुसार सोमवार को गुढ़ा गोड़़जी तहसीलदार प्रवीण कुमार ने राजकीय पशु चिकित्सालय पोसाना, राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय रघुनाथपुरा, राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र पोसाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिटनवाड़, राउमावि पोसाना एवं उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोसाना में साफ सफाई की अच्छी व्यवस्थाएं पाई गई वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र में दो आशा सहयोगिनी अनुपस्थित मिली । तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि बाकी कार्यालयों में कर्मचारी उपस्थित थे । उन्होंने कहा कि अनुपस्थित मिलने वाले कार्मिकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur