Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : छात्राओं पर छिंटाकशी के 4 आरोपी मनचले गिरफ्तार

,

Jhunjhunu News : छात्राओं पर छिंटाकशी के 4 आरोपी मनचले गिरफ्तार

Police arrest four men harassing school and college girls

स्कूल और कॉलेज के पास छात्राओं की सुरक्षा में पुलिस की कार्रवाई
गुढागौड़जी। पुलिस थाना गुढागौड़जी की टीम ने स्कूल और कॉलेज के पास छात्राओं पर छिंटाकशी करने वाले चार गैरसायलानों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी और कार्रवाई

इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार रोलन ने किया।

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में और अति. पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में गठित टीम ने स्कूल और कॉलेज परिसर के आसपास गस्त के दौरान आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शिवम – पुत्र योगेश, 20 साल, निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
  2. दिनेश – पुत्र सीताराम, 25 साल, निवासी बजावा, गुढागौड़जी
  3. रवि कुमार – पुत्र नंदराम, 21 साल, निवासी चांदकोठी, राजगढ़
  4. सचिन – पुत्र सीताराम, 23 साल, निवासी बजावा, गुढागौड़जी

कानूनी पहल

गिरफ्तार आरोपियों पर शांति भंग और छात्राओं की सुरक्षा के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि कार्रवाई जारी रहेगी और सभी प्रभावित छात्रों के सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur