Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News: झुंझुनू: युवती की मौत के मामले में लिव-इन रिलेशनशिप पार्टनर गिरफ्तार

,

Video News: झुंझुनू: युवती की मौत के मामले में लिव-इन रिलेशनशिप पार्टनर गिरफ्तार

गुढागौड़जी में युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

YouTube video

गुढागौड़जी (झुंझुनूं)। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गुढागौड़जी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक कुमार पुत्र स्व. गोकुलचन्द (उम्र 29 वर्ष, जाति जाट, निवासी रघुनाथपुरा) को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) देवेंद्र सिंह राजावत (RPS) एवं वृताधिकारी नवलगढ़ राजवीर सिंह (RPS) की सुपरविजन में, थानाधिकारी राममनोहर (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।


घटना का विवरण

दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी मक्खन लाल पुत्र चंदगीराम निवासी अजाड़ी खुर्द, थाना सदर झुंझुनूं ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके छोटे भाई की पुत्री निकिता कुमारी (कक्षा 12वीं शिक्षित) करीब डेढ़ महीने पहले जयपुर में निजी नौकरी के बहाने गई थी।

बाद में उसने बताया कि वह रघुनाथपुरा निवासी अशोक कुमार के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। 25 अक्टूबर को निकिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अशोक कुमार, उसकी बहन और छोटे भाई ने मिलकर निकिता की हत्या की।

रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।


पुलिस की कार्रवाई

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी अशोक कुमार को उसके गांव रघुनाथपुरा (वार्ड नं. 13) से दस्तयाब कर लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाधिकारी राममनोहर ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।