Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गुढ़ागौड़जी में कल होने वाली किसान सभा में आने के लिए गांवो में दिया न्यौता

गुढ़ागौड़जी में कल होने वाली किसान सभा में आने के लिए गांवो में दिया न्यौता

बाघोली, गुढ़ागौड़जी में रविवार को होने वाली किसान सभा के लिए गांव व ढाणियों में किसान नेताओं ने जन -सम्पर्क कर सभा में आने के लिए न्यौता दिया। किसान नेता महताब सिंह चौधरी के नेतृत्व में मणकसास, गुड़ा, पौंख, चंवरा,जगदीशपुरा, पापड़ा, पचलंगी , बाघोली आदि गांव व ढाणियों में लोगो से जन – सम्पर्क कर पीले चावल बांटकर न्यौता सभा में आने के लिए कहा। गुढ़ागौड़जी किसान सभा में बस व अन्य साधनों से पहुँचने के लिए लोगो को कहा। चौधरी की साथ विनोद शर्मा, अर्जन पूनिया, जगदीश बुडानिया, शेरसिंह मैनपुरा, सोहनलाल झाझडिय़ा आदि थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur