Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गुलाबचंद कटारिया को बनाया राज्यपाल, राजस्थान बीजेपी में बनेंगे नए समीकरण

, , ,

गुलाबचंद कटारिया को बनाया राज्यपाल, राजस्थान बीजेपी में बनेंगे नए समीकरण

अब कौन होगा नेता प्रतिपक्ष

झुंझुनू, राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं मिल रही जानकारी के अनुसार आज सुबह 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल और उपराज्यपाल बदले गए हैं। गुलाबचंद कटारिया को नियुक्त करने पर मिली जुली प्रतिक्रिया उनके प्रशंसकों में आ रही है। कई प्रशंसक तो इस खबर को खुशी वाली बता रहे हैं वहीं कई ने इसे चौंकाने वाला निर्णय बताया है। आपको बता दें कि राजस्थान में चुनाव सिर पर हैं ऐसे में गुलाब चंद कटारिया को नेता प्रतिपक्ष से हटाकर असम का राज्यपाल बनाया गया है। जिसके चलते यह तय माना जा रहा है कि अब गुलाबचंद कटारिया की राजस्थान की सक्रिय राजनीति से विदाई हो चुकी है। वहीं इसके बाद खाली हुए नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई अन्य नेता भी रेस में है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा कई चौकाने वाले फेरबदल किए जाते रहे हैं। ऐसे में संभावना यह भी बन रही है कि भाजपा किसी नए नेता को सदन में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आसीन करें। जो भी इस पद पर आसीन होगा आगामी चुनाव के बाद यदि भाजपा सत्ता में आती है तो मुख्यमंत्री पद के लिए भी चेहरा कौन होगा इसकी काफी हद तक तस्वीर साफ होने की संभावना है। वही कटारिया को राज्यपाल बनाए जाने से दक्षिण राजस्थान में भाजपा की स्थिति पर भी प्रभाव पड़ने का शुरुआती आकलन किया जा रहा है क्योंकि दक्षिण राजस्थान के जिलों में लगभग 25 सीटों पर गुलाबचंद कटारिया का प्रभाव माना जाता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur