Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों की बैठक

,

Jhunjhunu News : पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों की बैठक

ग्रामीणों ने मुफ्त टैंकर सप्लाई और जल जीवन मिशन पर उठाए सवाल

Villagers protest over drinking water crisis in Gulabpura village

ककराना/भरत सिंह कटारिया गर्मी बढ़ने के साथ ही ककराना ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम गुलाबपुरा और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है।

पानी की समस्या को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर प्रशासन और जलदाय विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।

किशोरपुरा में हुई बैठक

चौफुल्या चंवरा के मोरिंडा में जल संघर्ष समिति की ओर से बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष नथू राम सैनी ने की।

ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मुफ्त टैंकर सप्लाई नहीं मिलने का आरोप

जल संघर्ष समिति के संयोजक एडवोकेट के.के. सैनी ने आरोप लगाया कि सरकार मई-जून में मुफ्त पानी के टैंकर चलाने का दावा करती है, लेकिन गुलाबपुरा में अब तक एक भी टैंकर नहीं पहुंचा।

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी और कर्मचारी केवल कागजों में टैंकर सप्लाई दिखा रहे हैं।

महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा पानी

ग्रामीणों ने बताया कि पानी की कमी के कारण गरीब परिवारों को निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।

लोग 500 से 800 रुपये खर्च कर पानी खरीदने को मजबूर हैं।

जल जीवन मिशन का कार्य अधूरा

बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में जल जीवन मिशन का कार्य भी अधूरा पड़ा है।

उन्होंने प्रशासन और पीएचईडी विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

अधिकारियों को पहले भी कराया था अवगत

ग्रामीणों ने बताया कि 10 मई को आयोजित बैठक में जलदाय विभाग के सहायक अभियंता अनुप अग्रवाल को समस्या से अवगत करवाया गया था।

उस समय अधिकारियों ने 2-3 दिन में टैंकरों से पानी सप्लाई शुरू करवाने का आश्वासन दिया था।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

बैठक में मदन मेघवाल, शीशराम रावत, महेंद्र सिंह कड़वासरा, विजेंद्र गोठवाल, बाबूलाल बड़कोदिया सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur